Home/Education/Bihar STET Ki Taiyari Kaise Karen 2026: जानें एग्जाम पैटर्न, सही रणनीति और बेस्ट किताबों की लिस्ट
Education

Bihar STET Ki Taiyari Kaise Karen 2026: जानें एग्जाम पैटर्न, सही रणनीति और बेस्ट किताबों की लिस्ट

बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए Bihar STET 2026 एक अनिवार्य परीक्षा है। इस आर्टिकल में हमने परीक्षा पैटर्न, 100+ स्कोर करने की अचूक रणनीति और विषयवार बेस्ट बुक्स (NCERT/SCERT) का पूरा विश्लेषण शामिल किया है, ताकि आप पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को पास कर सकें। पढ़े पूरी आर्टिकल....

NN
NJTeam Navjagran
23 August 2026, 7:21 PM
Add as a preferred source on Google
Bihar STET Ki Taiyari Kaise Karen 2026
Bihar STET Ki Taiyari Kaise Karen 2026: जानें एग्जाम पैटर्न, सही रणनीति और बेस्ट किताबों की लिस्ट

यदि आप बिहार से हैं और सरकारी स्कूल में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने के लिए Bihar STET परीक्षा पास करना सबसे जरूरी है। अक्सर उम्मीदवार इस परीक्षा का फॉर्म तो भर देते हैं, लेकिन सही गाइडेंस और बेस्ट बुक्स न होने के कारण सफलता से चूक जाते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम विस्तार से बात करेंगे कि Bihar STET Ki Taiyari Kaise Karen 2026। यहाँ आपको एग्जाम पैटर्न और सही रणनीति के साथ-साथ एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाई गई किताबों की पूरी लिस्ट मिलेगी, ताकि आप पहले ही प्रयास में एग्जाम क्लियर कर सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar STET Ki Taiyari Kaise Karen 2026: Overview

Bihar STET शिक्षक भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य बातों यहां संक्षेप में पढ़ सकते है:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का नामबिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026)
संचालक संस्थाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय (State Level)
परीक्षा का मोडऑनलाइन (Computer Based Test – CBT)
कुल प्रश्नों की संख्या150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
कुल अंक150 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)जी नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है
आधिकारिक वेबसाइटbsebstet.org

Bihar STET Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न को समझें

तैयारी की शुरुआत हमेशा परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न को समझने से होनी चाहिए। बिहार STET परीक्षा में मुख्य रूप से दो पेपर आयोजित किए जाते हैं:

  • पेपर 1 (Paper I): यह कक्षा 9 और 10 के माध्यमिक शिक्षकों के लिए होता है।
  • पेपर 2 (Paper II): यह कक्षा 11 और 12 के उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए आयोजित होता है।

दोनों ही पेपर्स में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते है जिसे हल करने के लिए आपको पूरे 2.5 घंटे (150 मिनट) का समय मिलता है।

अंकों का विभाजन:

  • निर्दिष्ट विषय (Specified Subject): 100 अंक (जिस विषय के लिए आपने आवेदन किया है, जैसे- हिंदी, गणित, विज्ञान आदि)।
  • शिक्षण कला और अन्य दक्षता (Teaching Art & Other Skills): 50 अंक (इसमें 30 अंक शिक्षण कला और 20 अंक सामान्य ज्ञान, गणित और लॉजिकल रीजनिंग के निर्धारित हैं)।

Bihar STET Best Books List 2026: के लिए बेस्ट बुक्स

बिहार STET परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इंटरनेट पर केवल सिलेबस की जानकारी आसानी से मिल जाती है, लेकिन छात्रों को असली मदद सटीक किताबों की लिस्ट से मिलती है। जब तक आप सही दिशा में और सही टॉपिक नहीं पड़ेंगे तब तक आपको कामयाबी नहीं मिलेगी। यहां विषयवार बेहतरीन किताबों की सूची नीचे दी गई है:

क. निर्दिष्ट विषय (100 Marks) के लिए पुस्तकें:

  • NCERT और SCERT (बिहार बोर्ड) की किताबें: पेपर 1 के लिए कक्षा 9वीं से 10वीं तक की और पेपर 2 के लिए 11वीं से 12वीं तक की बिहार बोर्ड (BSTBPC) और NCERT की टेक्स्टबुक्स को अपना मुख्य आधार बनाएं। परीक्षा के 70-80% प्रश्न सीधे इन्हीं किताबों के कॉन्सेप्ट्स से तैयार होते हैं।
  • ग्रेजुएशन स्तर की गाइड: अपने मुख्य विषय की गहराई से समझ विकसित करने के लिए ग्रेजुएशन स्तर की मानक किताबों (जैसे प्रतियोगिता साहित्य या उपकार प्रकाशन) का सहारा लें।

ख. शिक्षण कला और अन्य दक्षता (50 Marks) के लिए पुस्तकें:

  • शिक्षण कला (Teaching Art – 30 Marks): इसके लिए Sandeep Kumar की ‘शिक्षण अभिरुचि‘ या प्रतियोगिता किरण (Kiran Publication) की STET शिक्षण कला गाइड सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इसके अलावा, अपने बी.एड. (B.Ed.) के थ्योरी नोट्स का रिवीजन जरूर करें।
  • सामान्य ज्ञान और रीजनिंग (20 Marks):
    • जीके (GK): लुसेंट सामान्य ज्ञान (Lucent’s General Knowledge) की किताब पर्याप्त है।
    • गणित और रीजनिंग: आर.एस. अग्रवाल (R.S. Aggarwal) की अंकगणित और तर्कशक्ति की बेसिक बुक से नियमित अभ्यास करें।

पहले प्रयास में सफलता पाने के लिए यहां कुछ सटीक रणनीति दी गई है

केवल फॉर्म भरने और कोई भी ऐसे हीं उठा कर किताबें पढ़ने से सेलेक्शन नहीं होता है, इसके लिए एक स्मार्ट और अनुशासित रणनीति की आवश्यकता होती है:

  1. बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करें: शुरुआती 30 दिन केवल अपने मुख्य विषय के बेसिक्स को क्लियर करने पर  ध्यान दे। थ्योरी को अच्छी तरह समझें और खुद के शॉर्ट नोट्स बनाएं। यही शॉर्ट नोट्स परीक्षा से 5 दिन पहले क्विक रिवीजन में रामबाण साबित होंगे।
  2. शिक्षण कला को हल्के में न लें: अक्सर छात्र 100 अंकों के मुख्य विषय पर ही पूरा ध्यान केंद्रित करते हैं और 50 अंकों के इस महत्वपूर्ण सेक्शन को छोड़ देते हैं। याद रखें, शिक्षण कला स्कोरिंग होती है। बाल विकास के सिद्धांत और शिक्षण विधियों (Teaching Methods) को प्रतिदिन 1 घंटा जरूर दें।
  3. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करें: बिहार STET के पिछले 3-4 सालों के पेपर्स को डाउनलोड करें और उन्हें परीक्षा में निर्मधारित समय सीमा के अंदर हल करें। इससे आपको यह समझ आएगा कि बिहार बोर्ड किस स्तर के प्रश्न पूछता है।
  4. टाइम मैनेजमेंट और ऑनलाइन मॉक टेस्ट: चूंकि परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में होती है, इसलिए आपको कंप्यूटर पर टेस्ट देने की आदत होनी चाहिए। परीक्षा से एक महीने पहले सप्ताह में कम से कम 2 ऑनलाइन मॉक टेस्ट जरूर दें।

फॉर्म भरते समय और परीक्षा हॉल में छात्र क्या गलतियां करते हैं?

Navjagran की विशेष टीम द्वारा किए गए विस्तृत विश्लेषण के अनुसार, उमीदवार अक्सर कई गंभीर गलतियां करते हैं जिनसे आपको बचना है:

  • सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की गलती: फॉर्म भरते समय अपने ग्रेजुएशन के विषयों के अनुसार सही विषय कोड का चयन करें। गलत कॉम्बिनेशन के कारण बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कई योग्य उमीदवार मेरिट से बाहर हो जाते हैं।
  • नेगेटिव मार्किंग का भ्रम: चूंकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए परीक्षा हॉल में एक भी प्रश्न खाली न छोड़ें। यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं भी पता है, तो एलिमिनेशन मेथड (विकल्पों को छाँटना) का उपयोग करके उसे जरूर टिक करें।
  • समय का असंतुलन: 100 अंकों वाले कठिन प्रश्नों में इतना समय न गंवा दें कि अंत में 50 अंकों के आसान प्रश्न देखने का समय ही न मिले। पहले आसान सवालों का जवाब दे दे उसके बाद फिर से चेक करें शुरू से और जो मुश्किल सवाल है उनका जवाब दें।

निष्कर्ष

Bihar STET 2026 कोई बेहद कठिन परीक्षा नहीं है बशर्ते आपकी तैयारी योजनाबद्ध तरीके से हो। यदि आप NCERT/SCERT किताबों को अपना आधार बनाते हैं और नियमित रूप से मॉक टेस्ट का अभ्यास करते हैं, तो 150 में से 100+ का स्कोर आसानी से हासिल किया जा सकता है। अपनी तैयारी आज से ही शुरू करें और एक सही टाइम-टेबल का पालन करें।

Also Read: Bihar STET 2026 Online Form: Notification, Eligibility, and Exam Pattern

(नोट: यह विशेष गाइडलाइन नवजागरण (Navjagran) की एजुकेशन एक्सपर्ट डेस्क द्वारा तैयार की गई है, जो पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्तियों पर पैनी नज़र रख रहे हैं।)

Frequently Asked Questions

बिहार STET परीक्षा के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, सामान्य वर्ग (महिला)/BC/EBC के लिए 40 वर्ष और SC/ST वर्ग के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
जी नहीं, Bihar STET परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में सभी 150 प्रश्नों के उत्तर जरूर दें।
सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 50% (75 अंक) हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 42.5% और SC/ST/दिव्यांग तथा सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 40% अंक लाना अनिवार्य है।
 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के नियमों के अनुसार, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार का ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और बी.एड (B.Ed.) का फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाना चाहिए। पूरी तरह अपीयरिंग छात्र जिनका रिजल्ट नहीं आया है, वे इसके लिए पात्र नहीं माने जाते।
 एक बार बिहार STET परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर लेने के बाद, इसके सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अब लाइफटाइम (आजीवन) के लिए मान्य होती है।
बिहार STET परीक्षा में 100 अंक आपके निर्दिष्ट मुख्य विषय से और 50 अंक शिक्षण कला (Pedagogy) व सामान्य ज्ञान/रीजनिंग से पूछे जाते हैं। विस्तृत विषयवार सिलेबस आप BSEB STET Portal से डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपने संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है और साथ में बीएड (B.Ed.) कोर्स पास कर चुके हैं, वे यह पात्रता परीक्षा दे सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 17 अगस्त 2026 को जारी कर दिए गए हैं और इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।
बिहार STET परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैलिडिटी वाला पात्रता प्रमाण पत्र (Certificate) मिलता है, जिसके बाद वे बिहार में भविष्य में आने वाली बीपीएससी (BPSC TRE) माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में बैठने के लिए पूरी तरह योग्य हो जाते हैं।
जिन उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री के साथ-साथ बीएड (B.Ed.) की प्रोफेशनल डिग्री है, वे उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 और 12) के शिक्षक बनने के लिए पेपर 2 का फॉर्म भर सकते हैं।
सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 50% (75 अंक), पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5% और एससी/एसटी, दिव्यांग एवं सभी महिला उम्मीदवारों के लिए 40% (60 अंक) क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित हैं।
एसटीईटी पेपर 2 का मतलब बिहार राज्य के सरकारी विद्यालयों में प्लस-टू (कक्षा 11वीं और 12वीं) के उच्च माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए आयोजित होने वाली अनिवार्य राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा से है।
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा की सटीक तिथियों की घोषणा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट BSEB Official Site पर अलग से नोटिस जारी कर की जाएगी।
NN

NJTeam Navjagran

Contributor

Comments

Join the discussion